Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सेना प्रमुख ने एशियाई खेलों में उपलब्धियों के लिए नीरज चोपड़ा और अन्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (23:19 IST)
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और अविनाश सावले सहित अन्य खिलाड़ी जवानों को सम्मानित किया।

आज यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक समारोह में सेना प्रमुख ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सेना के खिलाड़ी जवानों को सम्मानित किया और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अटूट निष्ठा, ध्यान और समर्पण के परिणामस्वरूप देश को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई।

सेना प्रमुख ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में अविनाश साबले और पुरुष कबड्डी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले अर्जुन देशवाल को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के प्रयासों में उनके प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर समर्थन, अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे और विश्वस्तरीय कोचिंग सुविधाओं का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय खिलाड़ी भी रोइंग और नौकायन जैसे खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका अनुशासन, दृढ़ता और समर्पण भारतीय सेना के मूल मूल्यों का प्रतीक है।

हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 107 पदक जीते।यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में जनरल पांडे ने कहा कि भारतीय सेना ने भी देश की झोली में 20 पदक – तीन स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य – का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण सेना प्रमुख ने सेना के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।<>

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments