Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय महिला हॉकी टीम कोरियाई चुनौती के लिए तैयार

भारतीय महिला हॉकी टीम कोरियाई चुनौती के लिए तैयार
, शुक्रवार, 18 मई 2018 (16:28 IST)
डोंगाई सिटी (कोरिया)। भारतीय महिला टीम पांचवीं महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम राउंड रोबिन मैच में शनिवार को यहां मेजबान दक्षिण कोरिया का सामना करेगी।


सुनीता लाकड़ा की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट में अभी अजेय है। उसने जापान को 4-1 से, चीन को 3-1 से और मलेशिया को 3-2 से हराया। अब उसका सामना विश्व की नौवें नंबर की टीम से उसके घरेलू मैदान पर है, जो चुनौतीपूर्ण होगा। इस मैच से हालांकि उसे रविवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ ही होने वाले फाइनल की तैयारियों का मौका मिलेगा।

कोरिया ने अब तक मलेशिया और चीन को हराया है, जबकि जापान से उसका मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा था। मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, कोरिया अच्छी टीम है, लेकिन हमारी लड़कियां इस टूर्नामेंट में पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल रही हैं। हम इससे परेशान नहीं हैं कि यह उनका घरेलू मैदान है। हम केवल अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं।

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक आक्रामक खेल दिखाया है, लेकिन अब उसका सामना मजबूत रक्षापंक्ति वाले कोरिया से है और ऐसे में उसे गलतियों से बचना होगा। मारिन ने कहा, इस मैच से हमें पता चल जाएगा कि वे कैसा खेलते हैं और फाइनल से पहले हमें क्या बदलाव करने होंगे। हमें स्मार्ट हॉकी खेलनी होगी और बहुत अधिक थकान से भी बचना होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केकेआर को लगाना होगा दमदार सनराइजर्स के खिलाफ पूरा दमखम