Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बैंकिंग शेयरों में मजबूती से सेंसेक्स 261.95 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही 68.85 अंक की मजबूती

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (10:53 IST)
मुंबई। विदेशी पूंजी की आवक और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा बैंकों के शेयरों में मजबूती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 261.95 चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 261.95 अंक चढ़कर 60,018.79 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 68.85 अंक बढ़कर 17,805.80 पर था।
 
सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, सन फार्मा, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे, वहीं अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।
 
पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,756.84 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 80.60 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और यह 17,736.95 अंक पर बंद हुआ था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.18 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों में शुद्ध लिवाली की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 2,818.40 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments