Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Republic Day Wishes 2024: देशप्रेम की भावना से भर देंगे गणतंत्र दिवस के शुभकामना संदेश

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश अपने दोस्तों से करें शेयर

WD Feature Desk
Republic Day Wishes
Republic Day Wishes 2024 : देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि गणतंत्र दिवस का पर्व आ गया है (Happy Republic Day 2024)। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का त्यौहार मनाया जाता है क्योंकि यह राष्ट्रीय पर्व हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी 1950 को हमारे भारत का पहला संविधान लागू हुआ था। आजादी के कई संघर्ष और संविधान निर्माताओं की मेहनत से हमने अपना संविधान लागू किया। 
 
गणतंत्र दो शब्दों से मिलकर बना है, गण यानी जनता और तंत्र का अर्थ है प्रणाली। इसका अर्थ है कि जनता द्वारा नियंत्रित प्रणाली को गणतंत्र कहा जाता है। इसलिए देश में इस पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन देशप्रेम की भावना को जगाने के लिए और अपने प्रियजनों को बधाई देने के लिए आप इन संदेशों को इस्तेमाल कर सकते हैं (Republic Day Wishes)। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश....
 
1. विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
 
2. आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
 
4. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
 
5. याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ALSO READ: 26 जनवरी भारतीय गणतंत्र का इतिहास

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Phulpur Assembly By election: सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

चक्रवात दाना का बाहरी बैंड पूर्वी तट से टकराया, ओडिशा में तेज बारिश

चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा में 288 बचाव दल तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

આગળનો લેખ
Show comments