Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाप स्वीकारने आई महिला से महापाप, पांच पादरियों ने किया यौन शोषण

Webdunia
मंगलवार, 26 जून 2018 (13:03 IST)
केरल में इन दिनों एक ऑडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कोट्टायम शहर में 5 पादरियों ने उसकी पत्नी का यौन शोषण किया। खबर है कि चर्च ने पांचों पादरियों को उनके पद से हटा दिया है। 
 
कोट्टायम जिले के थिरुवल्ला निवासी पति का कहना है कि पादरी ने शादी से पहले भी उसकी पत्नी का यौन शोषण किया था। महिला के पति का आरोप है कि इन पादरियों ने चर्च में ईश्‍वर के समक्ष पाप (कन्फेशन) स्‍वीकार करने आई महिला के साथ यौन उत्‍पीड़न किया।
 
दरअसल, बेटी के बैप्टिज्म कार्यक्रम के दौरान चर्च के एक पादरी के समक्ष यौन शोषण की बात स्वीकार की थी। महिला के कन्फेशन को ही उस पादरी ने ब्लैकमेल का आधार बना लिया और उसका यौन शोषण किया।

महिला का शोषण यहीं नहीं रुका। उस पादरी ने भी यह बात अन्य पादरियों को बताई तो उन्होंने भी महिला का यौन शोषण किया। इस तरह पांच पादरियों ने उसका यौन शोषण किया।
 
ऑडियो क्लिप में महिला के पति ने कहा है कि उसने मलांकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च में इस मामले की शिकायत भी दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी के गुप्त कन्फेशन को ब्लैकमेलिंग का जरिया बनाया गया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी की गई। 
इस बीच,चर्च के प्रवक्ता ने कहा कि पांचों पादरियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि चर्च ने उन पांचों के नाम गुप्त रखे हैं। साथ ही इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पीड़िता के पति का यह भी दावा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसके पास पर्याप्त सबूत हैं। इनमें तीन पादरी नीरानाम धर्म प्रांत के हैं, एक दिल्‍ली का जबकि एक पेंडलम धर्मप्रांत का है।
 
महिला के पति यह भी आग्रह किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए साथ ही उनकी पहचान को भी उजागर नहीं किया जाना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

આગળનો લેખ