Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बेंगलुरु सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे प्रकाश राज, भाजपा के इस दिग्गज को देंगे कड़ी टक्कर

बेंगलुरु सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे प्रकाश राज, भाजपा के इस दिग्गज को देंगे कड़ी टक्कर
नई दिल्ली , रविवार, 6 जनवरी 2019 (10:43 IST)
नई दिल्ली। फिल्म जगत से राजनीति की दुनिया में आए प्रकाश राज ने 2019 का लोकसभा चुनाव बेंगलुरु से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेने की घोषणा की।
 
अभिनेता ने ट्वीट कर कहा, '2019 संसदीय चुनाव। मेरी नई यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करने और प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया। मैं कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा।'
 
साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई बेंगलुरु सेंट्रल सीट से फिलहाल भाजपा के पीसी मोहन सांसद हैं। उन्होंने 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार एचटी संगलियाना को 35 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
 
उल्लेखनीय है कि प्रकाश राज दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। बॉलीवुड में भी वह 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके राजनीति में आने की खबर से उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नहीं दिखा सिग्नल, फाटक पार कर गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला