Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्वाइन फ्लू से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की मौत

स्वाइन फ्लू से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की मौत
जयपुर , सोमवार, 28 अगस्त 2017 (11:31 IST)
राजस्थान में स्वाइन फ्लू से एक भाजपा विधायक की मौत हो गई है। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। कीर्ति कुमार ने हाल में ही 50 वर्ष पूरे किए थे। उनके उपचार में कई डॉक्टरों की टीम लगी हुई थी।
 
गौरतलब है कि देशभर में स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। अब तक इससे कई लोगों की मौत हो चुकी और हजारों इस बुखार की चपेट में हैं।
 
विधायक कीर्ति कुमारी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक और नेता अस्पताल पहुंच चुके हैं। एक विधायक होने के साथ ही कीर्ति कुमारी विधानसभा की कई समीतियों से भी जुड़ी रहीं और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहीं। 
 
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कीर्ति कुमारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'कीर्ति कुमारीजी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करती हूं। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह हमारे परिवार का एक अभिन्न अंग थीं। ईश्वर से प्रार्थना है की इस दुःखद घड़ी में उनके परिवारजनों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।' (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिका में तूफान से तबाही, कई इमारतें धराशायी, 5 मृत