Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जनरल रावत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (23:19 IST)
अहमदाबाद। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन को लेकर अपने फेसबुक पेज पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले गुजरात के एक 44 वर्षीय व्यक्ति को अहमदाबाद साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसे उसके पिछले पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया है। उसमें भी अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, लेकिन यह तब उजागर हुआ, जब नवीनतम टिप्पणी सामने आई।

आरोपी की पहचान शिवभाई राम के रूप में हुई है, जो गुजरात में अमरेली जिले के राजुला तालुका स्थित भेराई गांव का निवासी है। हालांकि जनरल रावत के खिलाफ उसकी टिप्पणी के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। जनरल रावत की बुधवार को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 12 अन्य लोगों के साथ मौत हो गई थी।

आरोपी को धारा 153-ए के तहत विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और आईपीसी की धारा 295-ए के तहत धर्म का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण कृत्यों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा, जनरल बिपिन रावत पर कुछ अपमानजनक पोस्ट साझा करने के बाद आरोपी हमारे रडार पर आ गया था। उसकी टाइमलाइन स्कैन करने पर हमें पता चला कि उसने पहले हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए थे। उसने अपने फेसबुक में पुराने पोस्ट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर अपराध प्रकोष्ठ के अधिकारी आरोपी को उसके पैतृक स्थान अमरेली से पकड़कर यहां लेकर आए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि राम की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और वह आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर सुर्खियों में रहना चाहता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments