Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हथगोलों से 24 घंटों के अंदर दूसरा हमला

Webdunia
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (17:03 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर शुक्रवार को 2 हथगोलों से हमला किया। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक हमला शहर के लाल चौक इलाके में किया गया। हालांकि किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार को दोपहर लाल चौक के घंटाघर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर पर एक हथगोला फेंका। उन्होंने बताया कि हथगोला सड़क के किनारे फटा। साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
 
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के चलते सड़क किनारे खड़ी एक निजी कार को कुछ नुकसान पहुंचा। श्रीनगर में पिछले 24 घंटों के अंदर सुरक्षा बलों पर यह दूसरा हमला है। आतंकवादियों ने गुरुवार को यहां जीरो ब्रिज पर पुलिसकर्मियों पर एक हथगोला फेंका था जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक हथगोला फेंका। साथ ही बताया कि विस्फोट में किसी के भी घायल होने या किसी वाहन को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब गणतंत्र दिवस समारोह में 10 दिन भी शेष नहीं हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments