Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई हवाई अड्डे पर यात्री से ट्रॉली बैग से 34.79 करोड़ की हेरोइन बरामद

drug
, सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (14:53 IST)
मुंबई। सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर एक यात्री से 34.79 करोड़ रुपए मूल्य की 4,970 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। यात्री ने अपने ट्रॉली बैग में प्रतिबंधित पदार्थ छिपाकर रखा था।
 
सीमा शुल्क अधिकारियों ने विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को हवाई अड्डे पर एक यात्री की तलाशी ली। मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने ट्वीट कर कहा कि यात्री के सामान की तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग के अंदर विशेष रूप से बनाई गई 'कैविटी' में प्रतिबंधित पदार्थ मिला।
 
यात्री को स्‍वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और उसे एक अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में मुंबई हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 4.53 करोड़ रुपए मूल्य का 9,115 ग्राम सोना जब्त किया गया। इस सिलसिले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

6 राज्यों की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव, विधानसभा चुनावों की घोषणा भी इसी माह