Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

संजय राउत के बाद अब किशोरी पेडणेकर की मुश्किलें बढ़ीं, SRA मामले में हुई पूछताछ

संजय राउत के बाद अब किशोरी पेडणेकर की मुश्किलें बढ़ीं, SRA मामले में हुई पूछताछ
, शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (00:25 IST)
मुंबई। सांसद संजय राउत के बाद अब शिवसेना गुट की ही नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। एसआरए यानी स्लम रिहेबिलिटेशन अथॉरिटी (झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण) से जुड़े घोटाले के मामले में मुंबई पुलिस ने पेडणेकर से पूछताछ की है।

खबरों के अनुसार, एसआरए फ्लैट देने के नाम पर पैसे ठगे जाने का मामला है। इसी मामले में मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में जून महीने में केस दर्ज किया गया था। दरअसल, इस मामले में कुल 9 लोगों की शिकायत की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि लोगों से एसआरए का फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन फ्लैट नहीं मिला।

इसी मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर को उनसे पूछताछ की है। पेडणेकर से फ्लैट को लेकर कई सवाल पूछे गए। एसआरए मामले में मुंबई पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

उनमें से एक शख्स किशोरी पेडणेकर का काफी करीबी निकल आया। वहीं दूसरा शख्स बीएमसी का कर्मचारी निकला। पेडणेकर को अब कल यानी शनिवार को सुबह 11 बजे फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंडिगो विमान के इंजन से निकली चिंगारी, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग