Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिरोजपुर में क्यों गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा?

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (12:25 IST)
फिरोजपुर/चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को कुछ दिन पहले एक अधिकारी को उसके कर्तव्य पालन में बाधा डालने के आरोप में, मंगलवार को सुबह फिरोजपुर जिले में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
जीरा को तड़के करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उनके आवास पर पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जीरा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पूर्व विधायक को रूपनगर जेल भेजा गया है।
 
जीरा फिरोजपुर कांग्रेस के प्रमुख हैं। उनको एक खंड विकास पंचायत अधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें जीरा और उनके समर्थकों पर कुछ दिनों पहले एक विरोध प्रदर्शन के दौरान खंड विकास पंचायत अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने का आरोप लगाया गया था।
 
जीरा पर यह भी आरोप था कि उन्होंने खंड विकास पंचायत अधिकारी के कार्यालय के सामने तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की थी।
 
जीरा और उनके समर्थकों पर 13 अक्टूबर को जीरा शहर पुलिस थाने में IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जीरा की गिरफ्तारी के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की।
 
वडिंग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि आप की पंजाब सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी जीरा की गिरफ्तारी की निंदा की।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments