Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Maharashtra में बड़ा हादसा, अहमदनगर जा रही लोकल ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग

Maharashtra में बड़ा हादसा, अहमदनगर जा रही लोकल ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग
, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (19:17 IST)
Fire erupts in 5  coaches of train in Maharashtra : महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यू आष्टी से अहमदनगर जा रही लोकल ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना नारायणदोह और अहमदनगर सेक्शन के बीच घटना करीब 3 बजे हुई। हालांकि राहत वाली बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग सबसे पहले गार्ड-साइड ब्रेक वैन में लगी और तेजी से बगल के चार डिब्बों में फैल गई। हालांकि आग आगे फैलने से पहले सभी यात्री ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
 
सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ट्रेन के अन्य हिस्सों में फैलने से पहले आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन दल के अतिरिक्त बचाव दल को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए दौंड से रेलवे दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को भी साइट पर भेजा गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Maharashtra : नवरात्र जुलूस के दौरान पटाखों से 4 झुलसे, पथराव में एक व्यक्ति घायल