Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अर्पिता मुखर्जी के घर से मिले 41 करोड़, ममता ने उठाया पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर सवाल

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (08:37 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के समय और उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। इस बीच ईडी ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर 5 दिन में 2 बार छापा मारकर कुल 41 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की है।
 
बनर्जी ने बनर्जी ने कथित स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घाटाले को लेकर बुधवार को कहा कि बड़ी संस्था चलाते समय गलतियां हो सकती हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि अगर गलतियां साबित हो जाती हैं, तो संबंधित व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए।
 
हुगली जिला के हिंद मोटर में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि वे अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने से पहले ही लोगों को चोर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो दलाल हैं। वे लोगों को चोर घोषित करते हैं। वे बंगाल को बदनाम करना चाहते हैं। मैं इस गेम प्लान को जानती हूं।
 
चटर्जी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बड़ी संस्था चलाने में गलती हो सकती है। अगर कोई गलत करता है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर व्यक्ति कानून के अनुसार दोषी पाया जाता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments