Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फिरोजाबाद में बुरके पर बवाल, छात्रों को कॉलेज आने से रोका

फिरोजाबाद में बुरके पर बवाल, छात्रों को कॉलेज आने से रोका
, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (10:38 IST)
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में शुक्रवार को उस समय बवाल हो गया, जब शहर के एसआरके कॉलेज में बुरका पहनकर आईं छात्राओं को कॉलेज में अंदर आने से रोक दिया गया।

कॉलेज के प्रिंसिपल पी. राय ने कहा कि छात्रों से यूनिफॉर्म पहनकर और आईडी कार्ड लेकर आने के लिए कहा गया था। बुरका यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है। नियमों का पालन नहीं करने वाले सभी छात्रों पर यह कार्रवाई की गई है।
webdunia

प्रिंसिपल ने कहा कि यह आदेश काफी पहले जारी कर दिया गया था। अब इस पर अमल किया गया है। छात्राओं से कहा गया है कि वे ड्रेस कोड में आएं, तभी प्रवेश मिलेगा।

छात्राओं ने कहा कि इससे पहले कभी ऐसी कोई बात नहीं थी। हम कई बार बुर्का पहनकर क्लास में भी गए हैं, लेकिन अब मना किया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कांग्रेस का पीयूष गोयल पर बड़ा हमला, ऐसे मंत्री हो तो ईश्वर ही अर्थव्यवस्था का तारणहार