Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP : गोकशी मामले में वांछित की मौत, पुलिस पर छत से फेंकने का आरोप, सड़क पर लगाया जाम

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 27 मई 2021 (23:47 IST)
बुलंदशहर में एक गोकशी मामले में फरार चल रहे एक अपराधी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को छत से फेंक देने का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में लोगों को देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स बुलाकर आरोपी मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मामला बुलंदशहर जिले के कोतवाली खुर्जा नगर के मुड़ाखेड़ा चौराहे का है। जहां 42 वर्षीय आकिल अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक बीती 23-24 की रात्रि में आकिल संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गया। परिजनों ने उसका नाम बदलकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखकर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ से हायर सेंटर दिल्ली भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आकिल पर कई थानों में गोकशी के छह से अधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह फरार चल रहा था। पुलिस कई बार उसके घर दबिश देने गई लेकिन, वह हर बार फरार मिला। परिवार का आरोप है कि बीती 23-24 की रात्रि में 4 पुलिसकर्मी घर पर आए और मारपीट की। इतना ही नहीं गौरव नाम के सिपाही ने आकिल को छत से फेंक दिया। अब पीड़ित परिवार आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने ये आरोप बेबुनियाद बताया है, साथ ही उनका कहना है कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी खुद छत से कूदा था। उसकी मौत दिल्ली में हुई, शव खुर्जा मुड़ाखेड़ा लाया गया। शव कब्रिस्‍तान ले जाने की परिवार ने पूरी तैयारी कर ली। पुलिस और परिजनों की आपस में बातचीत भी हुई, किसी को शिकायत नहीं थी, लेकिन कब्रिस्‍तान ले जाते समय कुछ अराजक तत्वों ने परिवार को भड़का दिया, जिसके चलते उन्होंने शव को सड़क पर रख दिया।

हालांकि इस पूरे मामले पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच बुलंदशहर के एसपी रूलर को सौंप दी है।प्रथमदृष्टया पुलिस की जांच में खुद छत से कूदने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस आकिल को देखकर छत से कूदा और गिरकर बेहाल हो गया, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया, परिवार ने उसे अस्पताल में नाम बदलकर क्‍यों भर्ती कराया, ये भी जांच का विषय है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments