Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैबिनेट में स्थान नहीं मिलने पर भाजपा नेता पंकजा मुंडे नाराज, इस तरह छलका दर्द

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (07:19 IST)
मुंबई। भाजपा की नेता पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के हालिया विस्तार के दौरान उन्हें कैबिनेट में स्थान नहीं मिलने पर कहा कि शायद उनमें इसके लिए पर्याप्त योग्यता नहीं है।
 
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में विस्तार के तहत पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के 9 मंत्रियों और उनके भाजपा सहयोगियों के 9 नेताओं ने शपथ ग्रहण की थी। इस मंत्रिमंडल विस्तार में किसी महिला को स्थान नहीं दिए जाने के कारण शिंदे की आलोचना हो रही है।
 
इस बारे में पूछे जाने पर पंकजा ने संवाददाताओं से कहा, 'शामिल किए जाने के लिए मुझमें शायद पर्याप्त योग्यता नहीं है।'
 
उन्होंने कहा, 'उनके अनुसार जो योग्य होगा, उसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इस पर मेरा कोई रुख नहीं है। मैं अपने सम्मान को बनाए रखते हुए राजनीति करने की कोशिश करती हूं।'

इससे पहले ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने अपने रिपोर्ट में दावा किया था कि महाराष्ट्र के 75 प्रतिशत मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। सभी मंत्री करोड़पति हैं और उनकी संपत्ति का औसत मूल्य 47.45 करोड़ रुपए हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में

हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

આગળનો લેખ
Show comments