Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आदित्य बोले, शिवसेना में आया पहले से बदलाव और अब हम रोजगार मेले आयोजित करते हैं

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (15:52 IST)
ठाणे। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि किसी समय 'धरती पुत्र' के तौर पर अपनी आक्रामक राजनीति के लिए जानी जाने वाली उनकी पार्टी में बड़ा बदलाव आया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ने यहां अपने पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े द्वारा आयोजित रोजगार मेले में कहा कि धरती पुत्रों के अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाली शिवसेना में बड़ा बदलाव आया है।
 
अब हम धरती पुत्रों, खासकर युवाओं की समस्याओं, के समाधान के लिए रोजगार मेले आयोजित करते हैं। वरली से विधायक आदित्य (32) ने कहा कि एक नई एवं मजबूत शिवसेना का निर्माण हो रहा है, क्योंकि युवा इसके साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबांची शिवसेना की गठबंधन सरकार ने महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया और इसने केवल लोगों को बांटने का काम किया है।
 
आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि गद्दारों की सरकार आगामी 2 महीने में गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमें छोड़ा, वे गद्दार हैं और जो हमारे साथ बने रहे, वे असली शिवसैनिक हैं। शिंदे की बगावत के कारण जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने भाजपा के साथ गठबंधन करके सरकार का गठन किया था।
 
उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर जा रहे उद्योगों और बढ़ती बेरोजगारी पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सरकार राजनीतिक हिसाब चुकता करने में लगी है। विपक्ष ने मेगा औद्योगिक परियोजनाएं वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस पिछले साल महाराष्ट्र के बजाय गुजरात को मिलने पर शिंदे सरकार की आलोचना की थी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि विधान मंडल के 2 सत्रों के बाद भी शिंदे मंत्रिमंडल में एक भी महिला को शामिल नहीं किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments