Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई में महिला की बलात्कार के बाद हत्या, 13 मंजिला इमारत की छत पर मिला शव

मुंबई में महिला की बलात्कार के बाद हत्या, 13 मंजिला इमारत की छत पर मिला शव
, शनिवार, 27 नवंबर 2021 (17:26 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बीच, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता की पहचान की भी कोशिश कर रही है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कच्छ की खाड़ी में दो जहाजों के बीच टक्कर