Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

22 जनवरी 2024 श्री रामलला मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस विशेष

Ram Mandir Ayodhya : रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह कार्यक्रम लिस्ट

WD Feature Desk
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (14:28 IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha Mahotsav: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी 2023 सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह हो रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गर्भगृह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदबाई पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई प्रमुख पुजारी, यजमान, जजमान और साधु संत उपस्थित रहेंगे।
ALSO READ: Ram mandir ayodhya: कैसे करते हैं मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा?
आज और कल राम लला का नित्य पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य, प्रातः शर्कराधिवास, फलाधिवास, प्रासाद का 81 कलशों में स्थित विविध औषधियुक्त जल से स्नपन, प्रासाद का अधिवासन, पिण्डिका अधिवासन, पुष्पाधिवास, सायंकालिकपूजन एवं आरती होगी।
ALSO READ: क्या प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही लीक हो गई रामलला की मूर्ति?
जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी वह लगभग 150-200 किलोग्राम की है। 18 जनवरी को, मूर्ति को मंदिर के 'गर्भ गृह' में अपने स्थान पर आसन पर स्थापित किया गया था। भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त, पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी सोमवार, 22 जनवरी, 2024 को आ रहा है। अनुष्ठान का संचालन 121 आचार्य करेंगे। श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी अनुष्ठान की सभी प्रक्रिया को पूरा करेंगे और प्रमुख आचार्य काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित होंगे।
ALSO READ: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की 5 खास बातें, गर्भगृह में ये लोग रहेंगे उपस्थित
मुख्य कार्यक्रम:-
Ram Mandir Ayodhya
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और अन्य समारोह के बाद मंदिर में दर्शन सुबह 7 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा सकेगा। प्रतिदिन 3 आरती क्रमशः सुबह 6.30 बजे, दोपहर 12.00 बजे और शाम 7.30 बजे की जाएंगी। 
 
  1. सुबह:- 6.30 बजे- श्रृंगार/जागरण आरती
  2. दोपहर:- 12.00 बजे - भोग आरती
  3. शाम:- 7.30 बजे - संध्या आरती 
 
भगवान रामलला का मंदिर विक्रमादित्य के काल से ही जन्मभूमि पर विद्यमान था। परंतु सोलहवीं शताब्दी में विदेशी आक्रान्ता बाबर के द्वारा मंदिर को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद से जन्मभूमि को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही है। लगभग 500 वर्ष बाद पुनः जन्मभूमि पर श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है।
ALSO READ: राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे- कब और किसने दिया था ये नारा
काशी के विद्वान पण्डितों द्वारा पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम सम्वत 2080 तद्नुसार 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला के पावन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 के मध्य लगभग 84 सेकण्ड का चयन किया गया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि तथा अमृत सिद्धि जैसे योग इस मुहूर्त को और भी अधिक शुभ बनाते हैं। सनातन धर्म के विश्व भर के करोड़ों अनुयायियी द्वारा यह दिन एक दैवीय उत्सव और दिवाली के रूप में मनाया जा रहा है। इस दैवीय उत्सव की तैयारी न केवल अयोध्या धाम अपितु संपूर्ण विश्व में की गयी है। चारों और वातावरण राममय हो गया है।  

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

આગળનો લેખ
Show comments