Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राजस्थान में वोटिंग के दिन दिग्गजों को दिखा अंडर करंट, किसे मिलेगा फायदा?

राजस्थान में वोटिंग के दिन दिग्गजों को दिखा अंडर करंट, किसे मिलेगा फायदा?
, शनिवार, 25 नवंबर 2023 (10:43 IST)
Rajasthan election news : राजस्थान में आज मतदान चल रहा है। मतदान केंद्रों पर कतारें लगी हुई है और वोटिंग के लिए लोगों में भारी उत्साह है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों को वोटिंग के दिन अंडर करंट भी दिखा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका फायदा किसे मिलेगा। 
 
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को वोट डालने के बाद कहा कि राजस्थान में भाजपा के पक्ष में अंडर करंट हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद कमल खिलेगा।
 
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि वास्तव में ‘अंडर करंट’ है लेकिन भाजपा के पक्ष में है। 3 दिसंबर को कमल खिलेगा। राजे ने मतदाताओं, विशेषकर नए मतदाताओं से वोट डालने का आह्वान किया।
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एक अंडर करंट है और राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।
 
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा। जोशी ने कहा कि ‘कांग्रेस ने पांच साल के अपने शासन काल में लोगों को धोखा दिया और केवल भ्रष्टाचार किया। मतदाता आज मतदान में इसका जवाब देंगे।
 
इसी तरह भाजपा के सांसद व झोटवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मतगणना के दिन सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शायद गहलोत को मतगणना के दिन करंट महसूस हो।
 
राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 199 पर मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ। हल्की सर्दी के बीच कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। सुबह 9 बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सीएम गहलोत ने किया मतदान, 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान (live updates)