Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

5 बजे तक 68. 24 प्रतिशत वोटिंग, बाड़ी में गोलीबारी, फतेहपुर शेखावाटी में भिड़े 2 गुट (live updates)

voting in rajasthan
, शनिवार, 25 नवंबर 2023 (18:05 IST)
Rajasthan election news : राजस्थान की 199 सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। करोड़ मतदाता 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पल पल की जानकारी...


06:14 PM, 25th Nov
राजस्थान में मतदान खत्म, 5 बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान

06:05 PM, 25th Nov
webdunia


04:17 PM, 25th Nov
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में गोलीबारी। मतदान केंद्र पर हड़कंप।
फतेहपुर शेखावाटी में दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

01:36 PM, 25th Nov
राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान।
राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ खेड़की वीरभान के सरकारी स्कूल में वोट डाला।
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में अपना वोट डाला। वह लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

11:36 AM, 25th Nov
राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 24.74 फीसदी मतदान
राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

11:01 AM, 25th Nov
राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट शांतिलाल की शनिवार को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गए। शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

10:02 AM, 25th Nov
सीएम अशोक गहलोत जोधपुर में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी चित्तौड़गढ़ के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
उन्होंने कहा, लोकतंत्र का ये महापर्व है इसलिए सभी मतदाता को अपना मत का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि आपका एक मत सत्य, न्याय और सद्भाव का प्रतीक होता है, सुशासन का प्रतीक होता है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा, जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।

09:41 AM, 25th Nov
webdunia
राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान
भरतपुर में सुबह 9 बजे तक 11, अजमेर ने 10 प्रतिशत मतदान।
जयपुर में 10 प्रतिशत, कोटा में 12.11 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 9.5 प्रतिशत, चुरू में 10.5 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट।
सचिन पायलट ने अजमेर के एक मतदान केंद्र में डाला वोट।
राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने अपना वोट डाला।
राजस्थान कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने उदयपुर में अपना वोट डाला।
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए किया मतदान।

08:54 AM, 25th Nov
webdunia
वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के एक मतदान केंद्र में किया मतदान। वोट डालने के बाद कहा- 3 दिसंबर को खिलेगा कमल। 
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जनता अच्छा निर्णय लेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि हम भारी बहुमत के साथ यहां सरकार बना पाएंगे।

08:22 AM, 25th Nov
भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे वोट डालने झालावाड़ के एक मतदान केंद्र पहुंचीं।

08:08 AM, 25th Nov
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राड़ी के बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर पूर्व के किसामीदेसर के बूथ संख्या 174 पर डाला वोट।
भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने किया मतदान।

07:37 AM, 25th Nov
पीएम मोदी ने राजस्थान के मतदाताओं से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की।
भाजपा सांसद दीयाकुमारी ने जयपुर में किया मतदान।
 

07:35 AM, 25th Nov
राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, सचिन पायलट, सीपी जोशी समेत कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य दांव पर।
गंगानगर के करणपुर में कांग्रेस उम्मीदवार के निधन से मतदान स्थगित। इस सीट पर बाद में होंगे चुनाव।
 
राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर 51,507 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। कुल 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान करा रहे हैं वोटिंग।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Telangana Election : अमित शाह बोले- राहुल की 'पनौती' संबंधी टिप्पणी 'शर्मनाक', चुनावों में लोग देंगे करारा जवाब