Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भजनलाल शर्मा : प्रोफाइल

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (22:20 IST)
राजस्थान में कभी मुनीम रहे भजनलाल शर्मा अब प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। शर्मा का जन्म भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अटारी गांव में 15 दिसंबर 1968 को हुआ। स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त शर्मा शुरू में भरतपुर में एक ठेकेदार के वहां मुनीम का काम करते थे। उन्होंने वर्ष 2003 में नदबई विधानसभा सीट से सामाजिक न्याय मंच के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए और उन्हें केवल 6 हजार मत ही मिले और जमानत जब्त हो गई थी।
 
वे बाद में भाजपा में आ गए और युवा मोर्चा के नदबई मंडल के अध्यक्ष रहे। नदबई में वे एबीवीपी के अध्यक्ष भी रहे। भरतपुर जिले के सहसंयोजक और कॉलेज इकाई प्रमुख एवं जिला सह प्रमुख भी बने। युवा मोर्चा भरतपुर के जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री और 3 बार जिला अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद भाजपा में जिला मंत्री, जिला महामंत्री और जिला अध्यक्ष भी रहे।
 
वे वर्ष 1992 में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं। 1990 में एबीवीपी के कश्मीर मार्च में भी सक्रिय रूप से जुड़े और उधमपुर तक का मार्च किया था। इस दौरान उन्होंने गिरफ्तारी भी दी। शर्मा वर्ष 2016 से अब तक भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे।
 
भाजपा ने 16वीं विधानसभा चुनाव में पार्टी विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर शर्मा को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से चुनाव हराया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments