Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनुराग ठाकुर बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था में दिखने लगा है 'वी-आकार' का सुधार

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (14:37 IST)
मुंबई। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अब 'वी-आकार' का सुधार दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं। वी-आकार के सुधार से तात्पर्य तेज गिरावट के बाद अर्थव्यवस्था के तेजी से पुनरुद्धार है।
 
ठाकुर ने भारतीय बीमांकक संस्थान द्वारा आयोजित एक वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में पहले ही वी-आकार का सुधार दिखने लगा है। विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति सुधर रही है। फरवरी में देश में 25,787 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। लगातार 2 तिमाहियों में भारी गिरावट के बाद अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 0.4 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। ठाकुर ने कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। जनवरी 2021 में यह 590 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

ALSO READ: अर्थव्यवस्था को दोहरा झटका, महंगाई 3 माह के उच्च स्तर पर
 
उन्होंने बताया कि पिछले 8 माह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 100 अरब डॉलर बढ़ा है। वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि यह भरोसे का संकेत है। वैश्विक कोष और निवेशक भारत को निवेश गंतव्य के रूप में देखते हैं। वे भारत की वृद्धि की कहानी को लेकर सकारात्मक हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

वैश्विक अर्थव्यवस्था की सॉफ्ट लैंडिंग की बढ़ रही है संभावना, क्या बोलीं वित्तमंत्री सीतारमण

मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ता की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, DA के मामले में केंद्र से 7% पीछे

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

महाराष्‍ट्र में क्या खत्म होगी ठाकरे परिवार की दरार, मनसे नेता ने दिया बड़ा बयान

Weather Updates: दाना तूफान के प्रभाव से बंगाल और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश के आसार, IMD ने किया अलर्ट

આગળનો લેખ
Show comments