Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तेजस्वी के खिलाफ नीतीश के रुख के साथ है भाजपा : सुशील

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2017 (18:02 IST)
पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी  ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन के बड़े  घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में जारी खींचतान के  बीच रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख  के साथ है।
 
मोदी ने यहां कहा कि भाजपा उपमुख्यमंत्री यादव के भ्रष्टाचार के खिलाफ कुमार की ओर  से लिए गए स्टैंड के साथ है। कुमार ने भी इसके पहले अनेक मुद्दों पर भाजपा और केंद्र  सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जदयू और राजद के बीच जल्द से जल्द  आर-पार का फैसला होना चाहिए।
 
भाजपा नेता ने कहा कि राजनीति और लठैती का फर्क मिटा चुके राजद अध्यक्ष लालू  प्रसाद यादव को लग रहा है कि उनकी पार्टी के 80 विधायकों की लाठी के बल पर वे  मुख्यमंत्री कुमार को झुका देंगे, वहीं जदयू को भी लग रहा है कि सरकार गिरने के डर से  राजद अध्यक्ष झुक जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार गिरने से दोनों पक्ष डरे हुए हैं  इसीलिए उनके बीच शह-मात का खेल चल रहा है।
 
मोदी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री यादव के इस्तीफे को लेकर महागठबंधन के दोनों दल राजद  और जदयू के बीच जारी गतिरोध का खामियाजा पूरा बिहार भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि  राज्य में शासन और प्रशासन के सारे काम ठप हैं। (वार्ता)

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments