Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शिया धर्मगुरु का PM मोदी को खत, पाकिस्तान-चीन के साथ युद्ध में देश का मुसलमान कुर्बानी के लिए तैयार

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (12:33 IST)
लखनऊ। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर भरोसा दिलाया है कि पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध में देश के मुसलमान एकजुट होकर मुकाबला करेंगे और देश की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी देंगे।
ALSO READ: भारत ने UN में चीन को दी पटखनी, कमीशन ऑन स्टेटस फॉर वुमेन के महत्वपूर्ण चुनाव में हराया
उन्होंने कहा कि युद्ध सीमाओं पर दस्तक दे रहा है। देश की सीमा की रक्षा के लिए भारत के हर नागरिक को एक सैनिक की तरह तैयार रहना होगा।
 
मौलाना जव्वाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज चीन-भारत सीमा पर बढ़ते तनाव में साथ निभाने का भरोसा जताया। अपने पत्र में देश की सीमा की रक्षा में लिए गए फैसलों पर पूरी तरह साथ निभाने की बात करते हुए कहा कि कुछ दिनों से भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ गया है।
ALSO READ: बड़ा खुलासा : चीन की नजर भारतीय अर्थव्यवस्था पर, पेमेंट ऐप्स की कर रहा है जासूसी
चीन ने हमारे वीर सैनिकों के साथ जो अमानवीय बर्ताव किया, उनका जवाब भारतीय सेना ने जमकर दिया और आगे भी आपके नेतृत्व में देने के लिए तैयार बैठी है।
 
कारगिल युद्ध के समय भी देश का हर नागरिक भारत की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था। उसी तरह लेह और लद्दाख के शिया मुसलमान भारत के साथ और चीन के खिलाफ हर कदम पर खड़े रहेंगे। हमारी कौम भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments