Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राम मंदिर निर्माण से पहले नहीं बनाऊंगा घर, अब पूरा हुआ संतोष दुबे का संकल्प

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (19:39 IST)
Ayodhya Ram temple: अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस मामले में प्रमुख आरोपी रहे संतोष दुबे ने संकल्प लिया था कि जब तक भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, वे अपना घर भी नहीं बनाएंगे। 6 दिसंबर 1992 को कारसेवा के दौरान दुबे को 4 गोलियां लगी थीं। इसके बाद वे कोमा में भी रहे थे। 
 
सैकड़ों कारसेवकों के जत्थे के साथ संतोष दुबे ने रामलला के दर्शन कर अपना संकल्प पूर्ण किया। दुबे ने अपने आवास जमुनिया बाग से रामलला के दर्शन करने निकलने से पहले अपने आवास पर वैदिक आचार्यों से हवन-पूजन संपन्न कराया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में गाजे-बाजे के साथ कारसेवकों का एक जत्था रामलला के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। 
कारसेवकों के जत्थे में एक रथ भी शामिल था, जिस पर एक कमल भी बना हुआ था। कारसेवक संतोष दुबे नंगे पांव रामलला के दर्शन करने के लिए निकले। दुबे ने प्रतिज्ञा पूर्ण होने पर रामलला का आभार जताकर आशीर्वाद लिया।
 
दरअसल, कारसेवक संतोष दुबे ने प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक रामलला का भव्य मंदिर नहीं बन जाता, वे अपने घर का भी निर्माण नहीं कराएंगे। दुबे ने कहा कि चूंकि अब राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, अत: वे अपने घर का निर्माण भी कराएंगे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments