Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में 6 न्यूक्लियर प्लांट बनाने में मदद करेगा रूस, PM मोदी ने बताया था भरोसेमंद दोस्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 जुलाई 2024 (09:54 IST)
nuclear plant in india : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मास्को दौरे के बाद भरोसेमंद दोस्त के रूप रूस भारत में 6 न्यूक्लियर प्लांट बनाने में मदद करेगा। दोनों देशों की बीच व्यापार, ऊर्जा, जलवायु और अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में 9 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम मोदी ने मास्को में भारतीयों के बीच संबोधन में रूस को भारत का भरोसेमंद दोस्त बताया था। ALSO READ: VIDEO : PM मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल’
 
रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोसाटॉम भारत के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा कर रही है। एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि एक नई साइट पर रूसी डिजाइन की 6 और हाई-पावर न्यूक्लियर यूनिट्स का निर्माण और कुछ छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने में भारत का सहयोग करने पर बातचीत हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि रूसी एजेंसी पहले भी तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (KKNPP) को स्थापित करने में भारत की मदद कर चुकी है। ALSO READ: पुतिन ने मानी PM मोदी की बात, भारत लौटेंगे रूसी सेना में काम कर रहे भारतीय
 
मोदी और पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रूसी सरकार के स्वामित्व वाले रोसाटॉम ने 6 नए न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाने भारत की मदद करने की पेशकश की।
 
इससे पहले मई 2024 में भी रोसाटॉम ने भारत को फ्लोटिंग परमाणु ऊर्जा संयंत्र (FNPP) के निर्माण और संचालन की तकनीक ऑफर की थी। रूस दुनिया का एकमात्र देश है जिसके पास पानी पर तैरता हुआ परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।
Edited by : Nrapendra Gutpa

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

केंद्र सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

આગળનો લેખ
Show comments