Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

RSS प्रमुख भागवत ने दिए भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के 6 मंत्र, धर्मांतरण को लेकर कही यह बड़ी बात...

एन. पांडेय
सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (19:19 IST)
हल्द्वानी। राष्‍ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आरएसएस के प्रदेश संगठन को धार देने और बीजेपी के संकट को उबारने के लिए अपने कुमाऊं दौरे को लेकर हल्द्वानी में हैं।इस दौरान उन्होंने अपनी बैठकों के संबोधन में धर्मांतरण को लेकर बड़ी बात कही है।उन्होंने कहा कि छोटे से स्वार्थ, शादी के लिए हिंदू लड़कियां और लड़के दूसरे धर्मों को कैसे अपनाते हैं?जो लोग ऐसा करते हैं, वो गलत करते हैं।

हमें अपने बच्चों को घर में ये शिक्षाएं देनी होंगी और उनके अंदर धर्म के प्रति आदर का भाव उत्पन्न करना होगा।भागवत ने कहा कि हमारे देश के लड़के-लड़कियां दूसरे धर्म में जाकर शादी कर रहे हैं, जो चिंताजनक है।आरएसएस प्रमुख ने ये भी कहा कि माता-पिता को इस बात से सावधान रहने की जरूरत है कि आखिर उनका बच्चा ओटीटी प्लेटफॉर्म या मोबाइल पर क्या देख रहा है।

भागवत ने कहा, ओटीटी पर हर तरह की चीजें उपलब्ध हैं।हमें अपने बच्चों को घर पर ही सिखाना होगा कि क्या देखना है और क्या नहीं।भागवत ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के छह मंत्र हैं।इसमें भाषा, भोजन, भक्ति गीत, यात्रा, पोशाक और घर शामिल हैं।

मोहन भागवत के अनुसार, जात-पात के बंधनों से बाहर निकलकर हमें मजबूत भारत का निर्माण करने के लिए गरीब तबके को भी साथ लेकर चलने की जरूरत है। भागवत ने भ्रमण के बाबद कहा कि पूरी दुनिया देखनी चाहिए, लेकिन साथ ही साथ काशी, चित्तौड़गढ़ से लेकर हल्दीघाटी, जलियांवाला बाग भी देखना चाहिए। अपने घर के अंदर महात्मा गांधी, भगत सिंह, डॉ. आंबेडकर, वीर सावरकर आदि के चित्र लगाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामायण में कुटुंब की कहानी है, इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।कुटुंब बनेगा तो उससे समाज बनेगा। इससे सोया हुआ राष्ट्र जगेगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम में रहने वालों के ऊपर पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। अपने परिवार के साथ आसपास के लोगों की भी उन्हें चिंता जरूर करनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments