Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रविकिशन ने दानिश अली को घेरा, बसपा सांसद की निशिकांत दुबे को चुनौती

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2023 (16:06 IST)
Ramesh Bidhuri : भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली को संसद में कहे गए असंसदीय शब्दों पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भाजपा के कई सांसद दानिश अली पर सवाल उठा रहे हैं तो बसप सांसद ने भी भाजपा के निशिकांत दुबे को आरोप साबित करने की चुनौती दी।
 
भाजपा सांसद रविकिशन ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर कहा कि अगर रमेश बिधूड़ी ने अभद्र टिप्‍पणी की है तो दानिश अली ने भी मुझ पर दिसंबर 2022 में सदन में अभ्रद व व्‍यक्‍त‍िगत टिप्‍पणी की थी। उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
 
रविकिशन ने कहा कि रमेश बिधूड़ी द्वारा दानिश अली पर किया गया व्यक्तिगत हमला अच्छा नहीं है। मैं उनके बयान का समर्थन नहीं करता हूं। लेकिन बात यह है कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्यवाही हो रही है तो दानिश अली के खिलाफ भी यही किया जाना चाहिए।
 
बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संसद में जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।
 
इस बीच बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि मैंने रमेश बिधूड़ी को नहीं भड़काया। मुझे धमकियां मिल रही है। वो लोग मुझे पीट पीटकर मारना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को भी आरोप साबित करने की चुनौती दी। उन्होंने स्पीकर से भी दुबे के आरोपों की जांच करने की अपील की।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बसपा सांसद दानिश अली के ‘अशोभनीय’ आचरण और टिप्पणियों की भी जांच करनी चाहिए। अली के खिलाफ सत्तारूढ़ भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने हाल में लोकसभा में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
 
दुबे ने आरोप लगाया कि अली ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘बहुत ही आपत्तिजनक और अपमानजनक’ टिप्पणी की। भाजपा नेता ने दावा किया कि अली ने ‘नीच’ शब्द का इस्तेमाल किया, जो किसी भी देशभक्त जनप्रतिनिधि के लिए अपना संयम खो देने और ऐसे अशोभनीय शब्द बोलकर उनके जाल में फंस जाने के लिए काफी है। उन्होंने बिधूड़ी की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज उन्हें सही नहीं ठहरा सकता।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments