Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

RSS का ऐलान, 2024 तक देश में शाखाओं की संख्या बढ़ाकर करेंगे 1 लाख

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (21:45 IST)
जयपुर। RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में देश भर में अपनी शाखाओं की संख्या 2024 तक बढ़ाकर 1 लाख करने का फैसला किया है। इसके साथ ही संघ ने उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा है कि मुस्लिम समाज को ऐसी घटनाओं को खुलकर विरोध करना चाहिए। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक शनिवार को राजस्थान के झुंझुनू में समाप्त हुई।
 
बैठक के बाद संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इसमें संगठनात्मक कार्यों के साथ ही आगामी योजनाओं व गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 2025 में संघ कार्य को शुरू हुए सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं और संघ के शताब्दी वर्ष की व्यापक विस्तार योजना बनी है।
 
उन्होंने कहा कि इसके तहत 2024 तक देश भर में शाखाओं की संख्या को एक लाख स्थानों पर ले जाया जाएगा तथा समाज के सभी वर्गों में संघ कार्य पहुंचाने व समाज जागरण के साथ समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।
 
आंबेकर के अनुसार, वर्तमान में शाखाओं की संख्या 56,824 है। बैठक में गत वर्ष की समीक्षा की गई तथा आगामी दो वर्ष के कार्य योजनाओं का लक्ष्य तैयार किया गया।
 
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ लोक भावना का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। कन्हैयालाल की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उदयपुर में जो नृशंस हत्या हुई वह अत्यंत निंदनीय है और इसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है।
 
आंबेकर ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है। संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकार है। किसी को अगर कोई बात पसंद नहीं आई तो उस पर प्रतिक्रिया देने के लिए लोकतांत्रिक मार्ग है। उन्होंने कहा कि  सभ्य समाज इस प्रकार की घटना की निंदा ही करता है। हिन्दू समाज शांतिपूर्ण, संवैधानिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। मुस्लिम समाज से भी अपेक्षा है कि ऐसी घटना का विरोध करे।
 
आंबेकर ने कहा कि ऐसी घटनाएं न समाज हित में हैं और न ही देशहित में हैं। इसका सबको मिलकर निषेध करना आवश्यक है। संघ की इस अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के देशभर के सभी 45 प्रांतों के प्रांत प्रचारक व सह प्रांत प्रचारक शामिल हुए जिनमें संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सी आर मुकुंद, अरुण कुमार और रामदत्त शामिल हैं। इसके अलावा संघ के अन्य विभागों के प्रमुख, अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सहित अन्य संगठनों के वरिष्ठ प्रचारक भी इसमें उपस्थित थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments