Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा ने कहा, निरक्षर हैं राहुल गांधी...

भाजपा ने कहा, निरक्षर हैं राहुल गांधी...
, सोमवार, 26 मार्च 2018 (20:04 IST)
नई दिल्ली। डाटा लीक प्रकरण के बीच भाजपा ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर तगड़ा हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि वे डिजिटल रूप से निरक्षर हैं। भाजपा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी में स्‍वाभाविक रूप से डाटा और सूचनाओं का विश्लेषण किया जाता है।


भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया कि नमो ऐप पार्टी कार्यकताओं से जोड़ने के लिए हैं, लेकिन गांधी कहते हैं कि इसका डाटा अमेरिकी मित्रों को भेजा जा रहा है। पात्रा ने कहा कि गांधी का यह सूचना प्रौद्योगिकी के रूप से निरक्षर होने का मामला है।

पात्रा ने कहा कि गांधी तकनीक को नहीं समझते हैं। यह वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने एमआरआई पर टिप्पणी की थी। गांधी वैज्ञानिक रूप से पिछड़े हुए हैं। भाजपा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी में स्‍वाभाविक रूप से डाटा और सूचनाओं का विश्लेषण किया जाता है। विश्लेषण को जासूसी नहीं कहा जा सकता।

पात्रा ने कहा कि गांधी को यह पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नमो ऐप इसका अपवाद नहीं है। ऐसी विशेषताएं किसी भी ऐप में होती हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राहुल ने प्रधानमंत्री को जासूसी कराने वाला 'बिग बॉस' कहा...