Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मांडविया के पत्र पर खेड़ा ने किया सवाल, केवल कांग्रेस ही क्यों? केवल भारत जोड़ो यात्रा ही क्यों?

मांडविया के पत्र पर खेड़ा ने किया सवाल, केवल कांग्रेस ही क्यों? केवल भारत जोड़ो यात्रा ही क्यों?
, बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (15:49 IST)
नूंह (हरियाणा)। कर्नाटक और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा यात्रा निकाले जाने का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को सवाल किया कि क्या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें भी पत्र लिखा है। उन्होंने प्रश्न किया कि केवल राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा ही क्यों?
 
कांग्रेस नेता ने यह सवाल तब किया है, जब मंत्री ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता तो वे भारत जोड़ो यात्रा को निलंबित करने पर विचार करें। खेड़ा ने यहां कहा कि कृपया, कोविड नियमों की घोषणा कीजिए। हम उनका पालन करेंगे। उन्होंने प्रश्न किया कि केवल राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा ही क्यों?
 
मंगलवार को गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मांडविया ने कहा था कि राजस्थान के 3 भाजपा सांसदों- पीपी चौधरी, निहाल चंद और देवजी पटेल ने चिंता व्यक्त की है। इस पत्र में मांडविया ने लिखा था कि इन तीनों सांसदों ने उनसे अनुरोध किया है कि मार्च के दौरान मास्क लगाने और सैनिटाइजर का उपयोग करने समेत कोविड नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है, केवल उन्हें ही इसमें भाग लेने दिया जाए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पेगासस को लेकर लोकसभा में हुआ संग्राम, अमित शाह ने तथ्य सदन में रखने को कहा