Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मालदीव की पूर्व डिप्टी स्पीकर इवा अब्दुल्ला ने भारत से माफी मांगी

मोदी पर टिप्पणी के बाद सस्पेंड हुए थे मालदीव के 3 मंत्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जनवरी 2024 (11:34 IST)
  • मालदीव की सांसद ने PM मोदी पर टिप्पणी की निंदा की
  • भारत में भी बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है 
  • पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणियां 
Photo : twitter (x)
पीएम मोदी पर मालदीव के 3 उप मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद मालदीव सरकार ने तीनों को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद भारत में भी बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि मालदीव के इन 3 मंत्रियों ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनकी आलोचना कर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इसके बाद अब मालदीव की पूर्व डिप्टी स्पीकर इवा अब्दुल्ला ने भारत से माफी मांगी और अपने मंत्रियों की टिप्पणी को गलत बताया है। इस मुद्दे पर मालदीव की पूर्व डिप्टी स्पीकर इवा अब्दुल्ला (Eva Abdulla) का बयान आया है और उन्होंने टिप्पणियों को 'शर्मनाक और नस्लवादी' करार दिया है।

पूर्व डिप्टी स्पीकर ने भारत से माफी भी मांगी और भारतीयों से मालदीव के खिलाफ बहिष्कार अभियान बंद करने का अनुरोध भी किया। एनडीटीवी से बात करते हुए, इवा अब्दुल्ला, जो कि मौजूदा सांसद भी हैं, उन्होंने कहा कि टिप्पणियों पर आक्रोश समझ में आता है। भारतीयों का गुस्सा जायज है, टिप्पणियां अपमानजनक हैं। मैं शर्मनाक टिप्पणियों के लिए भारत के लोगों से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगना चाहती हूं"

कैसे हुई विवाद की शुरुआत : PM मोदी ने अपने लक्ष्यद्वीप दौरे के अनुभव को एक्स पर साझा किया था। जिसमें पीएम ने लिखा था, ‘जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए। मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की। यह कितना उत्साहजनक अनुभव था! बता दें कि पीएम मोदी का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लक्षद्वीप को मालदीव का वैकल्पिक पर्यटन स्थल कहा था।

मालदीव के तीन उप मंत्रियों ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर उनकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि नई दिल्ली इस केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही है। जिसके बाद युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों- मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया कि कुछ भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर रहे हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments