Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सप्ताह के प्रथम दिन सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में रहा 178 अंक कमजोर, निफ्टी में भी नुकसान

इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जनवरी 2024 (11:32 IST)
  • चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में
  • अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद
  • रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर
Share bazaar News: स्थानीय शेयर बाजार (Local stock markets) सोमवार को मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद एशियाई बाजारों के कमजोर संकेतों से नीचे आ गए। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 155.62 अंक चढ़कर 72,181.77 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 53.15 अंक बढ़कर 21,763.95 पर पहुंच गया।
 
हालांकि बाद में सेंसेक्स 177.54 अंक गिरकर 71,821.10 अंक पर और निफ्टी 53.25 अंक के नुकसान के साथ 21,653.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और टाइटन सबसे अधिक लाभ में रहीं। हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.09 प्रतिशत गिरकर 77.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,696.86 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।
 
रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर : मुंबई के स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 83.06 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से रुपए का लाभ सीमित रहा।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 पर खुला। बाद में यह 83.04 के स्तर को छूने के बाद 83.06 पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद से 9 पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच 6 अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 102.22 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12 प्रतिशत गिरकर 77.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments