Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मालदीव के उच्चायुक्त को भारत ने किया तलब, PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर जताई नाराजगी

मालदीव के उच्चायुक्त को भारत ने किया तलब, PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर जताई नाराजगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 8 जनवरी 2024 (10:22 IST)
India-Maldives Controversy : मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया है। इस बीच खबर है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है।

मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे। पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणियों को लेकर सख्त नाराजगी जताई है।

बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। मामले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मंत्रियों को सस्पेंड किया गया।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्रू़ड ऑइल के भावों में आई गिरावट, जानिए देश के राज्यों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव