Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

3 लीटर दूध से 300 बच्चों के लिए बनी खीर, जानिए वायरल वीडियो का सच

भाषा
बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (18:10 IST)
सहारनपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक स्कूल में मिड डे मील के नाम पर 3 लीटर दूध से 300 विद्यार्थियों के लिए खीर तैयार होने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने वीडियो को फर्जी बताया है।

ALSO READ: योगी राज में 81 बच्चों को बांटा गया एक लीटर दूध, VIDEO में देखें मिड-डे मील की हकीकत
प्रशासन ने अपनी जांच के बाद इस वीडियो को मनगढ़ंत और स्कूल प्रबंधन तथा प्रधानाचार्य के बीच चल रही तनातनी का परिणाम बताया है।
 
सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि सरसावा क्षेत्र स्थित संबंधित विद्यालय के प्रबंधन और प्रधानाचार्य के बीच कुछ तनातनी चल रही है। इस विवाद के चलते रसोई में खाना बनाने वाले रसोइयों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है।
 
उन्होंने कहा कि प्रबंधन के कुछ लोगों ने इस विवाद के चलते इन रसोइयों को 2 माह के वेतन और अन्य आर्थिक प्रलोभन देते हुए प्रधानाचार्य के छुट्टी पर जाने वाले दिन यह वीडियो तैयार कराकर सोशल मीडिया पर गलत संदेश देने का प्रयास किया।
 
पाण्डेय ने बताया कि वास्तविकता यह है कि इस तरह का कोई मामला नहीं हुआ है। स्कूल के प्रबंधन और प्रधानाचार्य से बात की गई है। वहीं, शिक्षा विभाग भी जांच कर रहा है। जिलाधिकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस कार्रवाई भी की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments