Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ED के समक्ष पेश नहीं हुए केजरीवाल, AAP ने बताया क्या है नोटिस के पीछे भाजपा का मकसद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (09:41 IST)
Arvind Kejriwal news in hindi : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं हुए। ईडी उन्हें आबकारी मामले में शामिल होने के लिए 5 समन जारी कर चुकी है लेकिन वे एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इस बीच आम आदमी पार्टी ने ईडी नोटिस के पीछे भाजपा के मकसद को बताया है।
 
AAP ने ईडी के 5वें समन को भी गैर कानूनी बताया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा दिल्ली सरकार गिराना चाहती है। उसका मकसद केजरीवाल की गिरफ्तारी है।
 
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो आप खुद को ईडी और अन्य एजेंसियों के सामने पेश क्यों नहीं कर रहे हैं? आप वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने अन्ना हजारे के संरक्षण में सबसे पहले यही कहा था, इस्तीफा होना चाहिए और फिर जांच।
 
उन्होंने केजरवाल से कहा कि आज आप जांच में सहयोग करने से इनकार करते हैं। आप कहते हैं कि ये सब राजनीति से प्रेरित हैं, जैसे कि भ्रष्टाचार' करना आपका 'शिष्टाचार है। कब तक आप यह विक्टिमहुड कार्ड खेलेंगे? यह INDIA गठबंधन का 'चरित्र' है, केवल एक चीज जो उन्हें बांधती है वह कमीशन और भ्रष्टाचार है, कोई मिशन या विजन नहीं।
 
अब सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि ईडी केजरीवाल के खिलाफ क्या एक्शन लेती है। कहा जा रहा है कि अगर केजरीवाल इस मामले में ईडी के समझ पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

आप और भाजपा में प्रोटेस्ट वार : इस बीच आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है।
 
आप चंडीगढ़ में हुए महापौर पद के चुनाव में धोखाधड़ी को लेकर भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी, वहीं भाजपा ने कहा है कि उसके सदस्य अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आप मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करेंगे। दोनों पार्टियों का मुख्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है और इनके बीच की दूरी 800 मीटर से भी कम है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments