Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी उत्तर भारत में ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम

यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में वर्षा की संभावना

हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी उत्तर भारत में ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (08:45 IST)
Weather Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बारिश (cold) व बर्फबारी (snowfall) से सामान्य जनजीवन में बाधा पहुंची। इससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। भारत मौसम विभाग विभाग (IMD) ने पूरे देश में फरवरी में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।
 
आईएमडी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के आदिवासी इलाकों और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में साल की पहली भारी बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन बाधित हुआ और 4 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 134 सड़कों को बंद करना पड़ा। स्थानीय मौसम कार्यालय ने 5 जिलों- शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल और स्पीति में भारी हिमपात और बारिश की ऑरेंज चेतावनी जारी की है।
 
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला अक्ष रेखा समेत ऊपरी इलाकों में फिर बर्फबारी हुई जबकि मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। स्थानीय मौसम कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर के 6 जिलों पुंछ, बारामूला, बांदीपुरा, कुपवाड़ा, डोडा और गांदरबल के लिए हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है।
 
3 फरवरी से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ द्वारा उत्तर-पश्चिम भारत के प्रभावित होने की संभावना है जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। 3 से 5 फरवरी तक इन इलाकों में मौसम का ये हाल देखने को मिल सकता है।
 
बर्फबारी के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अतिरिक्त पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जो 3 से 4 फरवरी तक छिटपुट बारिश के रूप में जारी रह सकती है।

 
अगले 5 दिनों के दौरान एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडल में एक निम्न दबाव की रेखा के रूप में देखा जा सकता है, जो औसत स्तर से 5.8 किलोमीटर ऊपर है और लगभग 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है।
 
उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर ऊपर यानी स्तर पर 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएं निरंतर चलती रही हैं। पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान पर है और राजस्थान के कुछ हिस्सों से जुड़ रहा है। एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश से गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी ओडिशा तक फैली हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 3 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज 2 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय के पहाड़ों पर व्यापक बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। 3 फरवरी से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर शुरू हो सकती हैं और 5 फरवरी तक जारी रह सकती हैं।
 
उत्तरी मध्यप्रदेश में 4 और 5 फरवरी को हल्की बारिश : उत्तरी मध्यप्रदेश में 4 और 5 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हरियाणा पंजाब दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा का केजरीवाल से सवाल, कब तक खेलेंगे विक्टिमहुड कार्ड?