Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ऑपरेशन मेघदूत के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल हून का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

ऑपरेशन मेघदूत के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल हून का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
, मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (12:00 IST)
नई दिल्ली। सियाचीन में वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ की अगुवाई करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) प्रेमनाथ हून का मंगलवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून (सेवानिवृत्त) ने देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
webdunia
मोदी ने ट्वीट किया कि लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून (सेवानिवृत) के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और हमारे देश को मजबूत एवं अधिक सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं मित्रों के साथ है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जब 10 वर्ष के बच्चे के साथ कलेक्टर खेलने लगे हॉकी, लोग हुए हैरान