Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जब 10 वर्ष के बच्चे के साथ कलेक्टर खेलने लगे हॉकी, लोग हुए हैरान

जब 10 वर्ष के बच्चे के साथ कलेक्टर खेलने लगे हॉकी, लोग हुए हैरान

अवनीश कुमार

, मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (11:54 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में कलेक्टर साहब को एक बच्चे के साथ हॉकी खेलता देख मौके पर मौजूद लोग भी हैरान हो गए। लोग यह कहते नहीं थक रहे थे कि साहब को क्या हो गया है। कलेक्टर साहब बच्चे के साथ कैसे मस्ती में हॉकी खेल रहे हैं। सभी 10 वर्ष के बच्चे व कलेक्टर के बीच हो रहे हॉकी मैच को देखने में मशगूल थे। 
 
कलेक्टर डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ग्रीन पार्क के अंदर निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक 10 वर्ष के बच्चे पर पड़ी जो हॉकी की प्रैक्टिस कर रहा था। कलेक्टर साहब भी अपने आपको रोक न सके और उस बच्चे के पास जाकर उसके साथ हॉकी खेलने लगे। 
 
बच्चा भी बड़ी ही शिद्दत के साथ जिलाधिकारी के साथ हॉकी खेलता रहा। थोड़ी देर के बाद कलेक्टर ने उस 10 वर्ष के बच्चे से हाथ मिलाकर ग्रीन पार्क में मौजूद अन्य खिलाड़ियों से बातचीत की।
 
कलेक्टर ने कहा कि युवाओं की प्रतिस्पर्धा को बढाने के लिए ग्रीनपार्क एक अच्छा मंच है। इसने कानपुर तथा उसके आसपास के जिलों से आए युवाओं को जोड़ दिया है।
 
युवा यहां आकर विभिन्न खेलों को सीख रहे हैं। इसके माध्यम से यहां के युवा अंतरराष्ट्रीय खेलो में बहुत सारे पदक प्राप्त करके ग्रीनपार्क का नाम रोशन किया है।
 
ग्रामीणों में खेल के हुनर खोजने की आवश्यकता है। यहां कुश्ती तथा विलियर्स के खेलों का आयोजन जल्द होगा। कलेक्टर ने बॉक्सिंग रिंग तथा जिम को देखा और जिम में साइकलिंग की। आरएसओ तथा संबंधित सदस्यगण उपस्थित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Free Kashmir पोस्टर से मचा सियासी संग्राम, JNU हिंसा के खिलाफ मुंबई में हुआ था प्रदर्शन