Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर, महाराष्‍ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का एलान आज

बड़ी खबर, महाराष्‍ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का एलान आज
, शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (09:40 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज शनिवार दोपहर 12 महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। कहा जा रहा है कि आयोग फिलहाल झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं करेगा।

कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में एक साथ हो सकते हैं जबकि झारखंड चुनाव नवंबर के अंत में या दिसंबर के पहले हफ्ते में कराए जा सकते हैं। 
 
चुनाव की तरीखों के ऐलान के साथ ही दोनों राज्यों में आचारसंहिता लागू हो जाएगी। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। 
महाराष्ट्र में भाजपा की चुनावी तैयारियां जोरो पर है। हाल ही एनसीपी नेता और शिवाजी के वशंज उदयन भोसले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने सतारा में भाजपा की रैली में पीएम मोदी के सिर पर छत्र भी रखा था। 
 
राज्य में भाजपा और शिवसेना गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ती रही है। दोनों ही दलों के बीच सीटों को लेकर कुछ मतभेद है। माना जा रहा है कि इन्हें समय रहते सुलझा लिया जाएगा और दोनों ही दल साथ में चुनाव लड़ेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Howdy Modi से पहले से हुई 24 घंटे में 10 इंच बारिश, आपातकाल लगाया