Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कांग्रेस को राहुल गांधी की सुरक्षा की चिंता, खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र

असम में है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (10:17 IST)
Bharat Jodo nyay yatra in Assam : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह असम में पार्टी नेता राहुल गांधी और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करें।
 
खरगे ने 23 जनवरी की तिथि वाले इस पत्र में दावा किया कि कई मौकों पर असम पुलिस सुनियोजित ढंग से खड़ी रही या फिर उसने भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा घेरे में सेंध लगाते हुए राहुल गांधी के निकट पहुंचने दिया।
 
खरगे के मुताबिक, सार्वजनिक तौर पर साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद अब तक किसी भी शरारती तत्व की गिरफ्तारी नहीं हुई और कई मामलों में जांच भी शुरू नहीं हुई। पत्र में असम में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई घटनाओं का उल्लेख किया गया है।
 
 
उल्लेखनीय है कि असम पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मंगलवार को FIR दर्ज की।
 
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इस समय असम में है। हिंसा की कथित घटनाएं उस समय हुईं, जब पार्टी समर्थकों और नेताओं ने गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश में अवरोधक तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की। इस झड़प में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

live : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, संजय राउत ने रेलमंत्री पर उठाए सवाल

दिवाली से पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, भगदड़ में 9 घायल

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

આગળનો લેખ
Show comments