Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'रक्तदान अमृत महोत्सव' शुरू, मांडविया ने किया रक्तदान

Webdunia
शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (14:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान शुरू हो गया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां सफदरजंग अस्पताल में बने एक शिविर में रक्तदान किया। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से 'रक्तदान अमृत महोत्सव' के तौर पर रक्तदान करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया।
 
यह महोत्सव 'राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस' पर 1 अक्टूबर तक मनेगा। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक देशभर में 5,857 शिविरों को अनुमति दी गई है और 5,58,959 लोगों ने पंजीकरण कराया है। साथ ही अभी तक 4,000 लोगों ने रक्तदान किया है। मांडविया ने ट्वीट किया कि 'रक्तदान -महादान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिवस पर आज से शुरू हुए रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्तदान किया। मानवता के इस कार्य में जुड़कर मन प्रफुल्लित है। आप भी इस महान कार्य का हिस्सा बनें।'
 
एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार इस अभियान का मकसद 1 दिन में 1 लाख यूनिट रक्त एकत्रित करना है। इसके अलावा लोगों को नियमित रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। 1 यूनिट का मतलब 350 मिलीलीटर रक्त होता है। केंद्र, राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों के सभी मंत्रालय और विभाग, गैरसरकारी तथा सामुदायिक संगठन और अन्य पक्षकार इस अभियान में हिस्सा लेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments