Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पैलेस ग्राउंड से शुरू नहीं होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मणिपुर सरकार का कांग्रेस को बड़ा झटका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 जनवरी 2024 (14:48 IST)
Bharat Jodo nyay yatra : मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए इंफाल के पैलेस ग्राउंड से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने के लिए अनुमति देने से इंकार कर दिया। कांग्रेस यात्रा की शुरुआत के लिए इंफाल में किसी दूसरे स्थान का चुनाव करेगी।
 
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि हम मणिपुर और इंफाल से ही यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि जमीन पर इस यात्रा को लेकर जबरदस्त माहौल है। 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह यह यात्रा भी बहुत सफल होने जा रही है। यह यात्रा देश और कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक है। हम देश के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन प्रस्तावित है।
 
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्रा के अनुसार, पार्टी ने इंफाल पूर्वी जिले के हप्ता कांगजीबुंग में 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मैदान की अनुमति की खातिर मणिपुर सरकार को 2 जनवरी को आवेदन किया था।
 
14 राज्य, 85 जिले : राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की यह यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। मणिपुर से शुरुआत होगी और मुंबई में समाप्त होगी। आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए होने वाली यह यात्रा 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
 
महाराष्ट्र पहुंचने से पहले यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी।
 
हर दिन एक सभा : कहा जा रहा है कि यात्रा की शुरुआत से पहले 8 जनवरी के रूट की जानकारी साझा करने के साथ ही लोगो और टैगलाइन भी जारी की जाएगी। 12 जनवरी को यात्रा का थीम सॉन्ग लॉन्च किया जाएगा, जो कि हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा। यात्रा के दौरान रोज 120 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। हर दिन लगभग एक बड़ी सभा की जाएगी। 
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments