Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जांबाजी को सलाम, असम में सेना ने बचाई बाढ़ में फंसे 150 लोगों की जान

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (22:24 IST)
गुवाहाटी। सेना ने असम के नलबाड़ी जिले के एक गांव में अचानक आई बाढ़ में फंसे बच्चों और महिलाओं समेत करीब 150 लागों को मंगलवार रात सुरक्षित बाहर निकाला।

क्षेत्र में लगातार बारिश होने से पगलादिया नदी में जल का स्तर बढ़ गया जिसके बाद मंगलवार को नलबाड़ी के बलीतारा गांव में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ आने के बाद भारतीय सेना के एक उच्च प्रशिक्षित बाढ़ राहत दल ने गांव पहुंचकर मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियान चलाया।
 
सेना ने भारी बारिश के बीच बाढ़ में फंसे 60 महिलाओं और बच्चों समेत 150 लोगों को कड़ी मशक्कत कर क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला। 
 
स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों के इस प्रयास की बहुत सराहना की है। राज्य में बाढ़ से अब तक 75 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

बिहार में बाढ़ से 123 लोगों की मौत : बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 81 लाख 57 हजार 700 आबादी प्रभावित हुई है।
 
आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को बताया कि बिहार के 12 जिलों शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में बाढ़ से अब तक 123 लोगों की मौत हुई है जबकि 81 लाख 57 हजार 700 लोग प्रभावित हुए हैं।
 
बिहार में बाढ़ से मरने वाले 123 लोगों में सीतामढी के 37, मधुबनी के 30, अररिया के 12, शिवहर एवं दरभंगा के 10—10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 5, मुजफ्फरपुर के 4, सुपौल के 3, पूर्वी चंपारण के 2 और सहरसा का एक व्यक्ति शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments