Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

90% फीसदी चीनी भारत पर सैन्य कार्रवाई के समर्थक, मोदी को भी पसंद करते हैं आधे लोग

Webdunia
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (15:35 IST)
नई दिल्ली। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस (CICIR) के सर्वे में 90 प्रतिशत लोग भारत पर हुई सैन्य कार्रवाई के समर्थन में दिखे। वहीं, सर्वे के एक अन्य सवाल के जवाब में 51 फीसदी लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पसंद किया।
 
इस सर्वे में 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का मानना है कि भारत चीन के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया रखता है। इस सर्वे में 10 शहरों के 2000 के लगभग लोगों ने हिस्सेदारी की। इस सर्वे के मुताबिक सर्वाधिक 30 प्रतिशत लोग भारत-चीन संबंधों में सबसे बड़ी बाधा सीमा विवाद को मानते हैं, वहीं 24 फीसदी से ज्यादा लोगों का मानना है कि अमेरिका के दखल चलते दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। 
 
हालांकि यह सर्वे चूंकि एक सरकारी अखबार ने करवाया है, अत: इसकी विश्वसनीयता भी सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि एक सवाल पर मोदी को समर्थन मिलने से उस हिस्से को ही हटा दिया गया। इस सर्वे के मुताबिक 49.6 फीसदी लोग यह भी मानते हैं कि भारत आर्थिक रूप से चीन पर निर्भर है, वहीं 30 फीसदी लोग इससे इत्तफाक नहीं रखते। 
 
इस सर्वे के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा लोग सीमा विवाद के लिए भारत के खिलाफ सैन्य विकल्प का दृढ़ता से समर्थन करते हैं, 38 फीसदी के लगभग लोग सामान्य तौर पर समर्थन करते हैं। हालांकि एक बड़ा वर्ग इसके पक्ष में दिखा कि भारत चीन के रिश्ते भविष्य में अच्छे हो सकते हैं। 
 
आधे से ज्यादा को मोदी पसंद : दूसरी ओर, इस सबके बावजूद 50 फीसदी से ज्यादा लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया। हालांकि जब सोशल मीडिया पर इसका विरोध बढ़ा तो सर्वे के मोदी वाले हिस्से को हटा लिया गया। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments