Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

झरने के पास जाएं तो 5 सावधानियां आजमाएं

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 26 जून 2023 (17:57 IST)
Waterfall : भारत देश में सैंकड़ों झरने हैं जिनमें से तो कई बहुत ही ऊंचाई से गिरने वाले झरने भी हैं और खतरनाक झरने भी है। बारिश में सभी झरने वाले स्थान खतरों से भरे हो जाते हैं। झरनों के पास चेतावनी के बोर्ड लगे होते हैं। उनमें लिखी बातों को फॉलो करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहां लिखा होता है कि आप आपको झरने से कितने दूर रहना चाहिए और किस और नहीं जाना चाहिए। आप वहां के लोगों और सुरक्षा गॉर्ड से भी इस संबंध में पूछताछ करें कि यह जगह कैसी है।
 
1. फिसलन भरी जगहों से पर न जाएं : झरने या नदी वाली जगहों पर चट्टाने फिसलन भरी हो जाती है। इसलिए आप चलते वक्त सावधानी रखें और इस तरह के जूते पहनें की जिसमें अच्छी पकड़ या ग्रिप हो। ऐसी जगहों पर चप्पल पहनकर तकई न जाएं। जहां बहुत ज्यादा फिसलन हो वहां तो कईई न जाएं।
 
2. सुरक्षित जगह पर ही रहें : खतरनाक झरने को देखने के लिए उनसे उचित दूरी बनाए रखें। बैठने के लिए या पिकनिक मनाने के लिए भी सुरक्षित जगह का ही चयन करें। क्योंकि बारिश के दिनों में झरनों या नदी का जल स्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में आपको सावधानी बरतना होगी और एक विशेष दूरी बनाए रखें।
 
3. सेल्फी लेने से बचें : कई लोग अच्‍छी सेल्फी के चक्कर में रिस्क लेते हैं और मौत के मुहाने पर पहुंच जाते हैं। जैसे झरने के बिल्कुल बीचोंबीच, मुहाने पर या उस खतरनाक स्थान पर जहां से झरने का दृश्य विहंगम नजर आता हो। परफेक्ट सेल्फी के चक्कर में कई लोगों की जान चली गई है तो आपको इसका बात कर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
 
4. मौसम का मिजाज : झरनों वाले स्थान पर मौसम का मिजाज देखकर ही जाएं। साथ ही झरने वाली जगह की लेटेस्ट जानकारी जरूर लें। क्योंकि कई जगहों का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ा होता है और बारिश में पहाड़ी झरनों में पानी के साथ पत्थर भी आते हैं। डेम वाले झरने खतरना सिद्ध हो सकते हैं। अत: पहले झरने का मिजाज जरूर समझ लें।
 
5. समय पर लौट आएं : सूर्यास्त के दौरान या उससे पहले ही आप अपने पिकनिक का कार्यक्रम समाप्त करके घर लौट आएं, क्योंकि कई ऐसी जगहें होती हैं जहां से रात में लौटना मुश्‍किल हो जाता है या लौटते वक्त लूट का या जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। परिवार के साथ घूमने गए हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

Show comments