Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

श्री मंगलग्रह मंदिर द्वारा भक्तों के लिए ऑनलाइन अभिषेक बुकिंग सुविधा

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2023 (11:27 IST)
Shree Mangal Graha Mandir Amalner- अमलनेर : महाराष्ट्र के जलगांव जिला की तहसील अमलनेर में मंगलग्रह देव का प्राचीन और जागृत मंदिर स्थित है। यहां पर हर मंगलवार को प्रात:काल में मंगलदेव का अमृताभिषेक किया जाता है। इसी के साथ यहां पर मंगल दोष की शांति हेतु अभिषेक, हवन और भोमायाग भी किया जाता है। भक्तों को असुविधा से बचने के लिए अब ऑनलाइन अभिषेक बुकिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है।
 
अमलनेर स्थित मंगलग्रह मंदिर में महाराष्ट्र सहित पूरे भारत से श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते यहां दर्शन और अभिषेक के लिए आते हैं। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर ने अब ऑनलाइन अभिषेक बुकिंग की सुविधा कर दी है। यदि भक्त मंगलग्रह मंदिर में अभिषेक करने के लिए आना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन अभिषेक बुक करा सकते हैं।
 
ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग: ऑनलाइन बुकिंग के लिए गूगल पर जाकर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट www.mangalgrahamandir.com पर जाएं। यहां पर अभिषेक बुकिंग के लिए एक फॉर्म उपलब्ध है। यह सुविधा अभिषेक बुकिंग बटन पर उपलब्ध कराई गई है। इस फॉर्म को भरने के बाद आपको तुरंत रसीद भी मिल जाएगी। मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग काउंटर पर उक्त रसीद दिखाने पर तत्काल अभिषेक बुकिंग की जाएगी।
इस सुविधा के चलते दूर-दूर से आने वाले भक्तों को बहुत ही सरल तरीके से अभिषेक रसीद प्राप्त करना आसान हो गया है और साथ ही भक्तगणों को अब लंबी लाइन में लगने की जरूरत भी नहीं रहेगी। मंगलग्रह मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को अभिषेक करने आने वाले भक्तों की संख्या अधिक होने के कारण यहां आने के बाद भक्तों को कतार में खड़े होकर अभिषेक रसीद लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव कैसे मनाया जाता है?

આગળનો લેખ
Show comments