Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मध्यप्रदेश में नया जिला बना निवाड़ी, शिवराज व उमा भारती ने किया कार्यालयों का शुभारंभ

मध्यप्रदेश में नया जिला बना निवाड़ी, शिवराज व उमा भारती ने किया कार्यालयों का शुभारंभ
, सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (17:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में निवाड़ी सोमवार से नया जिला बन गया। इसी के साथ प्रदेश में अब कुल 52 जिले हो गए हैं।
 
 
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने रविवार को प्रदेश के 52वें जिले निवाड़ी में संयुक्त जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ किया।
 
चौहान ने जिले के नवागत कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव का परिचय वहां मौजूद लोगों से कराया। राज्य शासन द्वारा टीकमगढ़ जिले की 3 तहसीलों निवाड़ी, पृथ्वीपुर एवं ओरछा को मिलाकर नया जिला निवाड़ी बनाया गया है। इस जिले ने 1 अक्टूबर 2018 से विधिवत कार्य करना प्रारंभ कर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत, धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप